Shaadi ka Jhaansa, Exploitation aur Dharm Parivartan ka Dabaav | अभिजीत विलियम्स केस
"इस ब्लॉग पर आपको भारत के हर कोने से ट्रेंडिंग क्राइम न्यूज़ मिलेंगी। दिन-प्रतिदिन की सनसनीखेज वारदातें पुलिस की गिरफ्तारियाँ कोर्ट केस के अपडेट और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपराधों की गहराई से जाँच। हमारा मकसद है आप तक सही तेज़ और विश्वसनीय खबरें पहुँचाना। #CrimeUpdates #HindiNews #LatestCrime ट्रेंडिंग क्राइम न्यूज़" वायरल अपराध खबर" "ताजा केस अपडेट" "हिंदी क्राइम न्यूज़" #DelhiCrime, #MumbaiNews #UPCase
17 अप्रैल 2023, सुबह का समय था। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के एट कस्बे में एक सूनसान सुबह धीरे-धीरे हलचल में बदल रही थी। रोशनी, एक होशियार और तेज़-तर्रार लड़की, उस दिन अपनी जिंदगी का एक अहम इम्तिहान देने निकली थी—डिजिटल मार्केटिंग का पेपर। साथ में थी उसकी बड़ी बहन, शीलम, जो हिंदी साहित्य का पेपर देने आई थी। दोनों बहनें, रामलखन पटेल महाविद्यालय की छात्राएं, रोज़ की तरह अपने भाई श्रीचंद्र के साथ कॉलेज पहुंचीं।
परीक्षा खत्म हुई, दोनों बहनें घर की ओर लौटने लगीं। गर्मी की तपन में भी उनके चेहरे पर परीक्षा समाप्ति की राहत थी। लेकिन जैसे ही वे कोटरा तिराहे के पास पहुंचीं, अचानक रोशनी ठिठकी। उसकी आंखें डर से फैल गईं। पलट कर देखा—एक पल्सर बाइक, जिस पर पीछे बैठा वह चेहरा था, जिसे वो भुला देना चाहती थी।
था राज उर्फ आतिश—जिसके साथ कभी प्यार था, फिर सगाई, और अब... नफरत। जब रोशनी ने उसके गुस्सैल और सनकी स्वभाव को पहचाना, उसने रिश्ता तोड़ दिया। पर राज इस फैसले को इज्जत नहीं, अपमान समझ बैठा था।
रोशनी ने अपनी बहन का हाथ पकड़ा और तेज चलने को कहा। लेकिन किस्मत को कुछ और मंज़ूर था।
राज ने बाइक रोकी, और भीड़ के बीच, दिनदहाड़े, भरे बाजार में रोशनी के पास पहुंचा। वह कुछ कह पाती, उससे पहले ही उसने उसका गला दबोच लिया। बचने की कोशिश में रोशनी ने हाथ चलाए, पर राज ने कमर से तमंचा निकाला और उसके सिर पर सटा कर गोली चला दी।
एक पल में सब खत्म हो गया।
शीलम के सामने, सड़क पर खून में लथपथ उसकी छोटी बहन की सांसें हमेशा के लिए थम गईं। भीड़ तमाशबीन बनी रही। दुकानों के शटर बंद हो गए। किसी ने मदद नहीं की।
राज, गोली मारने के बाद डर गया और भागने लगा। उसका तमंचा गिर गया, लेकिन वो बाइक लेकर फरार हो गया।
पुलिस हरकत में आई। कोतवाली महज़ 200 मीटर दूर थी। कुछ ही देर में आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शीलम ने बयान में बताया कि हत्यारा उसका एक्स-मंगेतर राज था, जो उसकी मौसी के गांव जमरेही का रहने वाला था।
पुलिस ने हत्याकांड को गंभीरता से लिया। चार टीमें बनाई गईं, जिनमें SOG और सर्विलांस यूनिट भी शामिल थी। कई जगह दबिशें दी गईं। शाम को खबर मिली कि राज अपने किसी जानने वाले के घर छिपा है। पुलिस वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।
थाने में पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि रोशनी ने उसे ठुकरा दिया था और वह इस अपमान को सह नहीं सका। उसने अपने ममेरे भाई रोहित के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई थी।
जब पुलिस उसे साक्ष्य जुटाने ले गई, उसने भागने की कोशिश की और पुलिस की पिस्टल छीन ली। जवाबी फायरिंग में राज घायल हुआ और पकड़ा गया।
qqइस केस ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया—क्या लड़कियों को अपने फैसले की कीमत जान से चुकानी पड़ेगी?
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें